Priyanka Gandhi के बयान पर भड़की Uma Bharti, बोलीं- ‘आपातकाल लगने से पूरा देश गिर गया था, लोकतंत्र की संस्थाएं…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Airport Terminal: दिल्ली एयरपोर्ट सहित कई अन्य जगहों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार, 28 जून को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पीएम मोदी पर हमला बोला था. प्रियंका गांधी ने कहा था कि मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था. आज उसकी छत ढह गई. इसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा की गई इस टिप्पणी पर अब भाजपा नेता व मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) ने पलटवार किया है.

उन्‍होंने कहा है कि प्रियंका गांधी के खानदान ने जब राज किया था, तो आपातकाल लगने से पूरा देश गिर गया था. लोकतंत्र की संस्थाएं बंद हो गई थीं. लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था. हजारों लोग जेल में मर गए थे. इसलिए उन लोगों को कुछ बोलना ही नहीं चाहिए. चुपचाप अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए.

अपने पोस्ट में प्रियंका गांधी ने क्या कहा ?

दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. उन्‍होंने कहा कि मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था. आज उसकी छत ढह गई. इसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई. उन्होंने आगे कहा, अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है. यह भाजपा का ‘चंदा लो और धंधा दो’ का भ्रष्टाचारी मॉडल है. इससे अब पर्दा उठ चुका है. सवाल यह है कि प्रधानमंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?

यह भी पढ़े: Tamil Nadu News: पीएम मोदी और आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एम के स्टालिन ने लिखा पत्र, कहा- मेडिकल में प्रवेश के लिए खत्म…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This