Bihar: BPSC TRE-3 परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगा एग्जाम

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BPSC TRE-3 Exam Date:  बीपीएससी टीआरई 3 परीक्षा का इंतजार कर रहें शिक्षक अभ्‍यर्थियों के लिए अहम खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से मार्च में रद्द किए गए शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. बीपीएससी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी.

इन तारीखों पर होगा एग्‍जाम

शुक्रवार 28 जून को लोक सेवा आयोग ने तारीखों का ऐलान किया. जिसके मुताबिक एग्‍जाम 19, 20 और 21 जुलाई को एक ही पाली में होगा. वहीं 22 जुलाई को दोनों पाली में परीक्षा होगी. इस चरण में 87774 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. मालूम हो कि बीपीएसई थर्ड फेज की परीक्षा इसी साल 5 मार्च को आयोजित की गई थी. लेकिन पेपर लीक होने के वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद अब नई तारीखों का ऐलान किया गया है. आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पहली पाली में परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक होगा. वहीं 22 जुलाई को दूसरी पाली में दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक एग्‍जाम होगा.

इतने पदों के लिए परीक्षा

थर्ड फेज में वर्ग एक से 5, 6 से 8, 9 से 10 और वर्ग 11 से 12 के शिक्षकों के कुल 87 हजार 774 पदों के लिए परीक्षा होगी. पहली पाली में मध्य विद्यालय वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के लिए गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी. वहीं 20 जुलाई को एक से लेकर 5 तक के सभी विषयों और 21 जुलाई को वर्ग 9 और 10 के सभी विषयों का एग्‍जाम होगा. इसमें हिंदी, संस्कृत, अरबी, बांग्ला, उर्दू, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान विषय का एग्‍जाम होगा.

आधिकारिक वेबसाइट से लें जानकारी

यह एग्‍जाम शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के स्कूलों के शिक्षक पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. अभ्‍यर्थी अधिक जानकारी और किसी भी तरह के बदलाव के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Russia Ukraine War: कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन का युद्ध? जानिए क्या कह रहे पुतिन और जेलेंस्की…

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This