सीएम नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, संजय झा बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JDU Meeting: शनिवार को राजधानी दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है. जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. मीटिंग में जदयू के वरिष्‍ठ नेता संजय झा को पाटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही इसका ऐलान किया है. वहीं, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या स्पेशल पैकेज मिले इसको लेकर भी मंथन किया गया है. इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के सामने जदयू मजबूती से अपना पक्ष रखकर मांग करेगी. इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुहर लग गई है.

झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है. बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी वार्ता हुई है. 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. ये पार्टी को ओर से साफ संदेश है.

ये भी पढ़ें :- पानी वाली दुनिया से अलग हुआ एस्टेरॉइड बेन्नू! नई स्टडी में बड़ा खुलासा, नासा भी हैरान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This