Indian Cricket Team: बारबाडोस से उड़ा भारतीय क्रिकेट टीम का प्लेन, जानिए कब पहुंचेगा भारत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद अभी स्वदेश वापस नहीं आई है. सभी क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया के स्वदेश वापसी का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन बारबाडोस में आए भयंकर तूफान के चलते सभी उड़ाने कैंसिल कर दी गईं. जिसके चलते खिलाड़ी 3 दिन तक बारबाडोस में फंसे रहे. वहीं, अब एयर इंडिया का एक विमान खिलाड़ियों लेकर उड़ान भर लिया. खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं.

दरअसल, बारबाडोस में तूफान के कारण भारतीय टीम और भारत से आए मीडियाकर्मी फंस गए. चक्रवाती तूफान आने की वजह से वहां पर एयरपोर्ट से लेकर सब कुछ बंद कर दिया गया. जिसके चलते टीम इंडिया के प्लेयर्स अब तक वहां से रवाना नहीं हो सके. इसके बाद आज एयर इंडिया का एक स्पेशल विमान खिलाड़ियों को लाने के लिए बारबाडोस पहुंचा. इस विमान ने उड़ान भर ली है और खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं.

विमान देख हैरान हो गए कर्मचारी

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ-साथ बीसीसीआई सचिन जय शाह, कोचिंग स्टाफ, और कुछ पत्रकार बारबाडोस में फंसे थे. खिलाड़ियों को लाने के लिए एयर इंडिया की एक स्पेशल विमान बारबाडोस पहुंची थी. एयर इंडिया के इतने बड़े विमान को देखकर वहां के कर्मचारी भी हैरान हो गए. कप्तान रोहित शर्मा ने फ्लाइट के अंदर की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘कमिंग होम.’ रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ तस्वीर शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

जानिए कब पहुंचेंगे भारत

एयर इंडिया का यह स्पेशल विमान बारबाडोस से भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर उड़ान भर चुकी है. यह फिलहाल 950 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ रही है. स्पीड लगातार बदलती रहेगी. खिलाड़ियों को लेकर यह विमान गुरुवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के दिल्ली पहुंच जाएगी. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This