UK Election Results: ब्रिटेन में लेबर पार्टी को भारी बहुमत, सुनक ने दी स्टार्मर को PM बनने की बधाई

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK Election Results: 2024: यूनाइटेड किंगडम (UK) में 650 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है. ब्रिटेन में मतदान गुरुवार देर रात 10 बजे संपन्न हुए. वहीं, आज शुक्रवार को वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर बहुमत के आकड़े को पार कर लिए हैं. वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ऋषि सुनक इस बार सरकार बनाते नजर नहीं आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों के बाद से हार मानते हुए सुनक ने पार्टी से माफी मांगी. उन्होंने स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई भी दी.

ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. 650 में से 488 सीटों पर आए नतीजों में लेबर पार्टी को 341 सीटें मिल चुकी हैं. सरकार बनाने के लिए संसद में 326 सीटों की जरूरत होती है. वहीं, भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अब तक सिर्फ 72 सीटें मिल पाई हैं.

सुनक ने अपनी सीट रिचमंड और नॉर्थेलर्टन से जीत दर्ज की. वहीं, लेबर पार्टी से PM पद के कैंडिडेट कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत चुके हैं. नतीजे घोषित होने के बाद हार मानते हुए सुनक ने पार्टी से माफी मांगी. उन्होंने स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई भी दी.

जानिए क्या बोले ऋषि सुनक

यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि “…लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने कीर स्टारर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है. आज, सभी पक्षों की सद्भावना के साथ, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता बदल जाएगी.” …मैं कई अच्छे, कड़ी मेहनत करने वाले, रूढ़िवादी उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं जो अपने अथक प्रयासों, अपने वितरण के स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद आज रात हार गए, मुझे खेद है कि अब मैं आगे बढ़ूंगा लंदन, जहां मैं प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से पहले आज रात के परिणाम के बारे में और अधिक बताऊंगा, जिसके लिए मैंने अपना सब कुछ दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This