Weather Update: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिल्ली से लेकर UP तक जमकर बरसेंगे बदरा

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक बरसात से तर-बतर हैं. कई जगहों पर तो बारिश के पानी से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से समस्या खड़ी हो गई है. जगह-जगह नदी नाले उफान पर हैं. वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी है. आज भी कई जगहों पर भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में पिछले चार-पांच दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है. पिछले दो दिन से यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज और कल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यानी दोनों दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर बात करें बाकी राज्यों की तो यहां भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.

यूपी के 60 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां भी अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आज शुक्रवार और शनिवार को दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं. मौसम विभाग ने आज यूपी के जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बुलंदशहर, मैनपुरी, बदायूं, संभल, बिजनौर, रामपुर, मुरादनगर, बरेली, पीलीभीत, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज औरैया, गोरखपुर, अयोध्या, चित्रकूट, लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, बस्ती, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर, गोंडा समेत तमाम जिलों में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This