UK General Elections: ‘मैं सभी क्षेत्रों में भारत-यूके…’ पीएम मोदी ने कीर स्टारमर को दी जीत की बधाई, ऋषि सुनक को दिया खास संदेश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK General Elections: 14 साल के बाद ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विरोधी दल की सत्ता में वापसी हुई है. चार जुलाई को हुए मतदान के बाद शुक्रवार, 05 जुलाई को नतीजों का ऐलान किया गया. इसमें भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, विरोधी लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए जरूरी 336 सीटों से ज्यादा 412 सीटों जीतकर इतिहास रच दिया है. अब लेबर पार्टी के सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले पीएम होंगे. कीर स्टार्मर की इस ऐतिहासिेक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें जीत की बधाई दी है. उन्‍होंने कहा, वह भारत-ब्रिटेन रिश्तों को मजबूत करने के लिए सकारात्मक सहयोग की आशा करते हैं.

पीएम मोदी ने कीर स्टारमर को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट कर कहा, यूके के आम चुनाव में उल्लेखनीय जीत पर कीर स्टारमर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. उन्‍होंने आगे कहा, मैं सभी क्षेत्रों में भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं.

ऋषि सुनक के लिए पीएम मोदी का संदेश?

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के निवर्तमान पीएम ऋषि सुनक के लिए भी एक संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि आपके सराहनीय नेतृत्व और कार्यकाल के दौरान भारत और यूके के बीच रिश्तों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद. भविष्य के लिए आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं.

यह भी पढ़े: Israel gaza war: इजराइल ने वेस्ट बैंक में हजारों घरों के निर्माण को दी मंजूरी, तीन बस्तियों को भी मिली मान्यता

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This