बारिश के बीच उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी तक कैसा रहेगा मौसम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update News: राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर का मौसम काफी सुहाना बना हुआ है. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य तापमान से औसत दो डिग्री कम है. वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश और आज खिली धूप के कारण दिल्ली समेत एनसीआर के हिस्सों में उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है. हालांकि, देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां पर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है. आइए आपको देश के मौसम का हाल बताते हैं…

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई थी. हालांकि रविवार को हुई धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ रहा है. आज दिन भर बादलों की आवाजाही देखने को मिली. आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं, इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय इंद्रदेव मेहरबान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस समय लगातार बारिश हो रही है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों में रविवार को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी. लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: हाथरस हादसे को लेकर Rahul Gandhi ने सीएम योगी को लिखा पत्र, की ये मांग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This