Unnao: परिवार पर हमला, फायरिंग में महिला की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unnao: उन्नाव से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां फतेहपुर चौरासी के गोडियनखेड़ा गांव में पड़ोसी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला बोल दिया. डंडे और धारदार हथियार पिटाई करने के साथ ही फायरिंग की. गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन बेटियां घायल हो गई. घटना के बाद एक हमलावर ने आत्महत्या कर ली.

घर में सो रहा था पुत्तीलाल का परिवार
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गोडियनखेड़ा गांव निवासी पुत्तीलाल कश्यप (53 वर्ष), पत्नी फूलकुमारी (48), बेटी सोनम (24), मनोरमा (18), रेशू (12) और रोशनी (10 वर्ष) के साथ रविवार रात घर में सो रहे थे.

देर रात पड़ोस में रहने वाले युवक ने तीन लोगों के साथ बोला हमला
बताया गया है कि रात करीब दो बजे पड़ोस में ही रहने वाला अनुराग पाल (22 वर्ष) अपने भाई अनूप पाल और पड़ोसी पुनीत यादव के साथ तमंचा और धारदार हथियारों से लैस होकर पुनीत के घर के पीछे की दीवार के सहारे पुत्तीलाल के घर में पहुंचा और सो रहे परिवार पर लाठी, धारदार हथियार से वार कर दिया. बाद में गोलियां चलाईं. गोली लगने से फूलकुमारी की मौत हो गई, जबकि पुत्तीलाल, सोनम, रेशू और रोशनी घायल हो गए.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पुत्तीलाल और उसकी बेटी सोनम को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया.

वारदात के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर की खुदखुशी
उधर, घटना के कुछ देर बाद हत्यारोपी अनुराग का शव घर से करीब 60 मीटर दूर वीर प्रताप के खेत में मिला. पुलिस के अनुसार, उसने आत्महत्या की है, गोली उसकी कनपटी में लगी है और पास में तमंचा भी पड़ा मिला है. एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने भी घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि वारदात के पीछे क्या कारण है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This