Shimla News: जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- “लोकसभा चुनाव में मिली हार से दहशत में है कांग्रेस”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. उन्‍होंने उपचुनाव को लेकर कहा, तीनों विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. अभी तक हुए मतदान में लोगों ने काफी उत्साह दिखाया है. तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रुझान बीजेपी के पक्ष में है. जयराम ठाकुर ने आगे कहा, कांग्रेस ने उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया है. चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, जहां भी भाजपा के झंडे और पोस्टर वाली दुकान दिखी, उन दुकानदारों पर छापे डाले गए.

उपचुनाव को प्रभावित करने की हो रही कोशिश- जयराम ठाकुर

लोगों के घरों में भी छापा मारा गया. पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ियां थाने में जमा की गई और सादी वर्दी सीआईडी के जवान लगाए गए. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा, लोकसभा चुनाव में मिली हार से कांग्रेस दहशत में है, इसलिए उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. कांग्रेस के खिलाफ लोग मतदान कर रहे हैं. 18 महीने की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है. ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू पर आरोप लगाते हुए कहा, आपदा के दौरान खनन माफियाओं पर कार्रवाई की बात कही गई, लेकिन प्रभावशाली लोग फलते-फूलते रहे. इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में टेंडर घोटाला हुआ.

जयराम ठाकुर ने ईडी और आईटी की कार्रवाई पर बोलते हुए कहा, कुछ समय से छापे पड़ रहे हैं. यह कार्रवाई राजनीतिक भावना से नहीं है, बल्कि जांच का विषय है कि यह कार्रवाई प्रभावशाली लोगों पर हुई है, वे सरकार के करीबी हैं. दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि छोटे से कार्यकाल में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगना चिंताजनक बात है. अभी जांच एजेंसियों की कार्रवाई चल रही है, वे प्रभावशाली लोग हैं और सरकार के संरक्षण में काम हो रहा है. एजेंसियों की जांच पूरी होने के बाद ही इस पर ज्यादा कुछ कहा जा सकेगा.

यह भी पढ़े: MP: मध्य प्रदेश में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This