Vegetables Price Hike: महंगाई की मार! दाल के बाद थाल से गायब हो रहीं सब्जियां, जानिए आलू-प्याज और टमाटर की कीमत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vegetables Price Hike: बरसात के सीजन में महंगाई चरम पर है. खाने की थाली से दाल के साथ-साथ सब्जियां भी गायब होने लगी हैं. मानसूनी बारिश के चलते आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं.  देश के अधिकांश हिस्सों में टमाटर की कीमत शतक पार कर चुकी है. आकाश छूती सब्जियों की कीमतों के कारण, ढाबों से प्याज व टमाटर का सलाद गायब हो गया है. इन दिनों कई ढाबा संचालकों ने मिक्स वेज बनाना ही बंद कर दिया है. आइए जानते हैं देशभर के सब्जियों की कीमत…

दरअसल, मानसूनी बारिश के चलते सब्जियों की कीमत बेलगाम हो चुकी है. आलू और प्याज लोगों को महंगाई के आंसू रुला रहा है. वहीं, टमाटर और मिर्च ने शतक लगा दिया है. फिलहाल टमाटर के साथ-साथ आलू और प्याज की कीमत तेजी से बढ़ रही है.

टमाटर पहुंचा 100 के पार

देशभर में टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है. डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के आंकड़ों के अनुसार देशभर में टमाटर की औसत खुदरा कीमत 70 रुपये तक पहुंच गई तो वहीं दिल्ली, नोएडा, यूपी-बिहार के अधिकांश शहरों में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार हो चुकी हैं. अंडमान और निकोबार में टमाटर सबसे महंगा रहा, जहां टमाटर की कीमत 115 रुपए प्रति किलो बिका है.

जानिए सब्जियों की ताजा कीमत

  • 1.टमाटर के दाम -100 रुपये प्रति किलो
  • 2. हरी मिर्च के दाम -160 रुपये प्रति किलो
  • 3. प्याज के दाम- 60-70 रुपये प्रति किलो
  • 4. आलू के दाम- 60-70  रुपये प्रति किलो
  • 5. धनिया पत्ता के दाम- 300 रुपये प्रति किलो
  • 6. बींस के दाम-200 रुपये प्रति किलो
  • 7. फूलगोभी के दाम- 160 रुपये प्रति किलो

दुकानदार लगा रहें मनमर्जी दाम

बता दें कि सब्जी विक्रेताओं ने अपने दुकान पर मूल्य सूचियां अभी भी नहीं लगाई है. जिसके कारण आम आदमी ठगी का शिकार हो रहा है. जिसके चलते ग्राहकों को दुकानदार मनमर्जी का दाम लगा रहे हैं, ज्यादा तोल मोल करने वाले ग्राहक को यह कहा जा रहा है कि सब्जियां पीछे से ही महंगी आ रही है. यही वजह भी है कि सब्जियों के एक जैसे भाग नहीं है हर 100 मीटर में सब्जियों के भाग अलग हैं.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This