इन राज्यों में इस हफ्ते झमाझम होगी बारिश, पहले ही जान लीजिए आईएमडी का अलर्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weekly Weather Report: भारत के अधिकांश इलाकों में इस समय बारिश हो रही है. पूरे भारत में इस समय मानसून सक्रिय है, जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है. कुछ राज्यों में तो बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. सड़कें पानी से भरी नजर आ रही है. वहीं, निचले इलाकों में पानी लोगों के घरों में घुस रहा है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश देखने को मिल रही है. इन सब के बीच मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए आपको आइएमडी के अलर्ट के बारे में बताते हैं.

दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश देखने को मिली थी. इस कारण तापमान में कमी देखने को मिली है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश इलाकों में इस समय बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें यहां पर पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि ये बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान की बात करें तो इस हफ्ते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

देश में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटो की बात करें तो कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इसी के साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, मेघायलय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप पर हुए हमले की राहुल गांधी ने की निंदा, एक्स पर कही ये बात; जानिए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This