UP: कुशीनगर में पानी भरे गड्ढे में मिला दो बच्चों का शव, साथ में निकले थे घर से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बोदरवारः कुशीनगर से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां कप्तानगंज के अमडीहा में रविवार सुबह पानी भरे गड्ढे में दो बालकों का शव मिला. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, अमडीहा गांव के अंगद विश्वकर्मा और रूप नारायण गोंड पड़ोसी हैं. रोजगार के सिलसिले में दोनों परदेश में हैं. अंगद का 10 वर्षीय पुत्र नीतीश और रूप नारायण का 11 वर्षीय पुत्र राजन निजी स्कूल में कक्षा चार और पांच में पढ़ते थे. शनिवार दोपहर दोनों स्कूल से घर आए. इसके बाद शाम को करीब पांच बजे दोनों साथ-साथ गांव के बाहर खेलने निकल गए. जब देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी.

परिजनों ने अगल-बगल के साथ ही गांव में दोनों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ग्राम प्रधान सहित प्रमुख लोगों से बातचीत कर दोनों परिवार के बारे में जानकारी ली. पुलिस टीम ने बालकों को ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला.

रविवार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने गांव के पश्चिम से होकर गुजरी सोमली-अमडीहा सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दोनों बालकों का शव देखा. खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. बालकों के परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे. चौकीदार ने घटना की सूचना थाने में दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलावा. फारेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया. तहसीलदार दिनेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया पानी में डूबने से बालकों की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This