अमेरिका में नहीं रूक रही गोलीबारी की घटनाएं, अब बर्मिंघम में फायरिंग से 7 लोगों की मौत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Crime News: अमेरिका में गोलीबारी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी गोली चलाई गई. इस घटना की निंदा विश्व भर में की गई. इसके बाद एक बार फिर से हुई गोलीबारी की घटना ने अमेरिका को दहला दिया है.

दरअसल, अमेरिका के बर्मिंघम के एक क्लब में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. इसके पहले शहर के बाहर एक घर में इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक छोटे बच्चे समेत तीन लोग मारे गए. इस तरह से कुल सात लोगों की गोलीबारी में मौत हो गई. पुलिस ने इन सभी घटनाओं की जानकारी दी है.

जानिए कहां की घटना

बता दें कि बर्मिंघम पुलिस के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की गई. इस पोस्ट में कहा गया है कि शनिवार देर रात 11 बजे के बाद एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्मिंघम दमकल एवं बचावकर्मियों ने क्लब के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जबकि क्लब के अंदर दो महिलाओं के शव मिले.

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 10 लोगों को घायल अवस्था में बर्मिंघम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और नौ अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है.

गाड़ी को बदमाशों ने बनाया निशाना

बता दें कि पुलिस को उसी दिन शाम पांच बजकर 20 मिनट पर बर्मिंघम में एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली. पुलिस अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस को एक घर के सामने यार्ड में एक कार मिली, जिसके अंदर एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा लड़का थे, जो गोली लगने से घायल हो गए थे. पुलिस का मानना है कि किसी एक संदिग्ध ने तीनों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चलाईं तथा उसके बाद वाहन से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए कहां के लिए आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This