केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसाः मलबे में दबे 8 यात्री, तीन की मौत, अन्य घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रुद्रप्रयागः रविवार की सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा हो गया. यहां मलबा आने के कारण उसकी जद में आकर आठ यात्री दब गए. तीन यात्रियों के शव को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य घायल हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

चीरबासा के पास पहाड़ी से आया मलबा और भारी पत्थर
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को रविवार सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कई यात्री मलबे में दब गए हैं.

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी, जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई. रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया गया. आठ अन्‍य घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
इस हादसे में मृतकों में महाराष्ट्र के किशोर अरुण पराटे (21 वर्ष), तिलवाड़ा के अनुराग बिष्‍ट और मराष्ट्र के सुनील महादेव (24 वर्ष) शामिल हैं, जबकि घायलों में गुजराज के चेला भाई चौधरी (23 वर्ष), यही के जगदीश पुरोहित (15 वर्ष), महाराष्ट्र के अभिषेक चौहान (18 वर्ष), धनेश्वर दांडे (24 वर्ष) और गुजराज के हरदाना भाई पटेल शामिल है.

सीएम धानी ने दुख व्‍यक्‍त किया
वहीं, इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया है. उन्होंने कहा, ‘केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं. हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This