Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा आज, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guru Purnima 2024: आज (21 जुलाई) को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा के दिन अपने सभी गुरुजनों का नमन कर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें. शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है. ऐसा माना जाता है कि गौतमबुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद इसी दिन अपना पहला उपदेश दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच  ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लिखा- “पावन पर्व गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं।”

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक्‍स पर पोस्‍ट किया, उन्‍होंने लिखा-  “प्रदेश वासियों को ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है. शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है. सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन!”

यह भी पढ़े: Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या से हरिद्वार तक दिखा खूबसूरत नजारा, भक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This