Gaya Crime: कोर्ट परिसर में तड़तड़ाई गोलियां, बंदी और सुरक्षाकर्मी घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaya Crime: बिहार से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बुधवार को दिनदहाड़े गया जिले के शेरघाटी स्थित कोर्ट परिसर में बुलेट सवार बेखौफ पांच बदमाशों ने पेशी पर आए एक चर्चित बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में हत्यारोपी बदमाश सहित एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

बताया जाता है कि अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान शेरघाटी को जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज दोपहर में पेशी पर लिए कोर्ट में लाया गया था.

पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा
हाजत से पुलिस जवान उसे लेकर हाजिरी लगाने के लिए न्यायाधीश के पास जा रहे थे. इसी दौरान बुलेट से आए पांच बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी. जिसमें, आरोपी और एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने भाग रहे दो बदमाश को पकड़ लिया. इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान कोर्ट कैंपस पहुंच गए. घायल बदमाश और सुरक्षा कर्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी लाया गया. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This