अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ में शामिल होंगे या नहीं? ‘व्हाइट हाउस’ ने दिया जवाब

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

QUAD Summit 2024: जो बाइडेन भारत में इस साल होने वाले ‘क्वाड’ देशों के नेताओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे या नहीं इसका जवाब मिल गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने इस संबंध में बताया कि क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति प्रतिबद्ध हैं.

हाल में ही व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस साल वहां होने वाले ‘क्वाड’ नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन अब भी प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इस संबंध में अभी कैलेंडर पर कुछ भी निर्धारित नहीं किया गया है.

जानिए कौन-कौन देश ‘क्वाड’ में शामिल

क्वाड के सदस्य ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत एवं अमेरिका हैं. इसकी पहल खुद जो बाइडेन ने की थी. बता दें कि बाइडेन ने साल 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी. पहली बार 2020 में ही अपने कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन में ‘क्वाड’ देशों के नेताओं का एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन आयोजित किया था. इसके बाद से बारी- बारी से ‘क्वाड’ नेता वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करते रहे हैं. इस साल क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा था कि इस बार राष्ट्रपति पद के चुनावी दौड़ से बाइडेन अलग हैं. तो निश्चित रूप से यह उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में ऐसी कई तारीख उपलब्ध होंगी, जो पहले नहीं थीं. उन्होंने आगे यह भी कहा कि यही वजह है कि सभी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इन तारीखों का इस्तेमाल विदेश नीति के एजेंडे को आगे बढ़ाने और यहां एवं दुनिया भर में राष्ट्रीय सुरक्षा के अवसरों को भुनाने में कैसे किया जा सकता है. किर्बी ने आगे बताया कि निर्धारित तिथियों के बारे में अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: अपने देश में ही मुसलमानों पर जुल्म कर रहा पाकिस्तान, UN ने जमकर लगाई फटकार

Latest News

Aaj Ka Mausam 3 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

3 अप्रैल 2026 को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में 5 दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट है, जबकि हिमाचल में बर्फबारी और महाराष्ट्र में ओलावृष्टि ने हालात बिगाड़ दिए हैं.

More Articles Like This