Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार है. आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. आज मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान. आइए ग्रह–नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…
Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. मन भटकने के कारण काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. काम की गति धीमी रहने से आप खुद पर दबाव महसूस कर सकते हैं. पिता के साथ किसी बात को लेकर हल्की अनबन होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें और उनकी बात को समझने का प्रयास करें. कार्यस्थल पर बॉस की ओर से मिलने वाली सलाह भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. कारोबार में बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है. कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. काम में मन कम लगने और आसपास के लोगों के कारण ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे भविष्य में लाभकारी संपर्क बन सकते हैं. संतान को खुश करने के लिए कोई छोटा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक चिंता कुछ कम हो सकती है. हालांकि, बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी कोई सीधी बात दूसरे व्यक्ति को बुरी लग सकती है. नए लोगों से संपर्क बढ़ने के साथ भविष्य में अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है. परिवार या करियर से जुड़ा कोई फैसला अच्छी खबर का कारण बन सकता है. परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है. इसके अलावा, आपके मन में भी कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को शुक्रवार को किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. कुछ परिस्थितियां उलझन बढ़ा सकती हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं. संतान की संगति और गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. अपने जरूरी कामों के लिए दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहने से परेशानी हो सकती है. सामाजिक और पारिवारिक मामलों में लापरवाही से बचें. प्रॉपर्टी या बंटवारे से जुड़े किसी मामले में अपनी बात सावधानी से रखें. छोटी-सी गलतफहमी भी विवाद का रूप ले सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है. अपने काम को पूरा करने के लिए ऊर्जा बनी रहेगी और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. संतान के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जैसे उसकी पसंद के कोर्स में दाखिला कराना. परिवार से जुड़ा कोई रुका हुआ आर्थिक काम भी आगे बढ़ सकता है. जीवनसाथी से किया वादा पूरा करने की कोशिश करें, इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा. उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा. निवेश और शेयर बाजार से जुड़े फैसले पूरी जानकारी और जोखिम समझने के बाद ही लें.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों का व्यवहार और बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है. इससे मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि, छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है. परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत पर ध्यान दें. नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. अतीत की गलतियों से मिली सीख आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े दबाव और मानसिक उलझनों से राहत मिलने की उम्मीद है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के मन में कुछ नया करने की इच्छा बढ़ सकती है. आप किसी नई योजना पर काम शुरू करने या निवेश से जुड़े विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, आर्थिक फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा. संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता कुछ कम हो सकती है. कार्यस्थल पर अपनी निजी और महत्वपूर्ण बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है. विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों पर शुक्रवार को जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रह सकता है. आपको अपेक्षा से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और उसके परिणाम मिलने में समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से सुकून मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का होगा. पुरानी गलतियों को लेकर परेशान होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें. भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. पिता की सलाह किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके काम आ सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए दिन सोच-समझकर काम करने का है. किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने से बचें. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अचानक सामने आ सकता है, जिस पर आपको फैसला लेना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और नियमित अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें. घर के छोटे बच्चे किसी चीज के लिए जिद कर सकते हैं. उनकी खुशी के लिए कोई फैसला लेने से पहले अपनी जरूरतों और बजट का भी ध्यान रखें.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी सहयोग बढ़ सकता है. आपकी बढ़ती पहचान से कुछ विरोधी दूरी बनाते नजर आ सकते हैं. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए. किसी दूसरे व्यक्ति का वाहन चलाने से बचें, क्योंकि लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है. नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम यात्रा की वजह बन सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को शुक्रवार को अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी. दिखावे या शौक के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है. किसी काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-विचार कर निर्णय लें. विद्यार्थियों को परीक्षा या परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है. परिवार के किसी सदस्य से वादा करने से पहले अपनी परिस्थितियों का आकलन कर लें, ताकि बाद में उसे पूरा करने में परेशानी न हो.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को शुक्रवार को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव या किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है. पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का दबाव बना रह सकता है. इसी बीच घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से माहौल खुशनुमा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत और अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए. लगातार प्रयास करने से भविष्य में बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद रख सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

