Tax on Billionaires: अरबपतियों पर कर लगाने के प्रस्ताव पर सहमत हुए जी20 देशों के वित्त मंत्री, अमेरिका ने जताई आपत्ति

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tax on Billionaires: दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों यानी जी20 देशों के वित्त मंत्री अरबपतियों पर प्रभावी ढंग से कर लगाने के लिए मिलकर काम करने को सहमत हो गए है. इसकी जानकारी एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र के द्वारा दी गई है.

रियो डि जिनेरियो में शुक्रवार को जी20 देशों के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के बाद यह सहमति बनी है. वहीं, जारी घोषणापत्र में कहा गया है, “कर संप्रभुता के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, हम सहयोगात्मक रूप से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि अति धनवानों पर प्रभावी रूप से कर लगाया जाए.”

ब्राजील ने रखा था प्रस्‍ताव

दरअसल, ब्राजील ने रियो डि जिनेरियो में पिछले साल 18-19 नवंबर को प्रस्तावित जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अरबपतियों पर न्यूनतम दो प्रतिशत संपत्ति कर लगाने का प्रस्ताव रखा था, ऐसे में इस प्रस्ताव पर सहमति कायम करना समूह के अध्यक्ष के रूप में उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

य‍ह एक महत्‍वपूर्ण कदम

हालांकि, घोषणापत्र में विशिष्ट वैश्विक कर पर सहमति नहीं कायम की जा सकी है, लेकिन ब्राजील के वित्त मंत्री फर्नांडो हद्दाद ने इसे एक ‘महत्वपूर्ण कदम’ करार दिया है.  उन्होंने कहा कि “हम इस प्रकार के नतीजे को लेकर हमेशा आशावादी थे, मगर यह वास्तव में हमारी शुरुआती उम्मीदों से कहीं ज्‍यादा है.”

ब्राजील के प्रस्‍ताव के खिलाफ अमेरिका

अरबपतियों पर कर लगाने के ब्राजील के प्रस्ताव का जहां फ्रांस, स्पेन और दक्षिण अफ्रीका ने समर्थन किया, तो वहीं अमेरिका इसके खिलाफ रहा. दरअसल, अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि “कर नीति को वैश्विक स्तर पर समन्वयित करना काफी कठिन है. इस संबंध में हमें किसी वैश्विक समझौते पर बातचीत करने की कोई आवश्‍यकता नहीं दिखती है और वास्तव में हमें यह वांछनीय भी नहीं लगता.”

यह भी पढ़ेंः-China Flood: चीन में ट्रॉपिकल तूफान ने मचाई तबाही, एक घर में मिट्टी धंसने से 11 लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This