Champagne in Baltic Sea: समुद्र में डूबी मिली 171 साल पुरानी शराब कीमत जान आपकी हालत हो जाएगी खराब; सुरक्षा में लगाई गई पुलिस

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Champagne in Baltic Sea: बाल्टिक सागर में गोताखोरों ने 171 साल से डूबे जहाज को खोज निकाला है, जिसपर शैंपन की बोतल लदी हुई है. यह जहाज 19वीं सदी की बताई जा रही है. मलबे की खोज करने वाली टीम ने बताया कि समुद्र में डूबी इस जहाज पर शैंपेन की बोतलें, मिनरल वाटर और चीनी मिट्टी के बर्तन मिले हैं.

खोज करने वाली टीम के लीडर टोमाज स्टैचुरा ने बताया कि हाल ही के हुए खाजों में यह सबसे अलग खोज है. उन्‍होंने बताया कि वो 40 सालों से गोता लगा रहे हैं, ऐसे में अक्सर उन्हें एक या दो बोतलें मिलती हैं, लेकिन इस जहाज पर उन्हें करीब 100 बोतलें मिली हैं. समुद्र में इतना ज्यादा माल उन्‍होंने कभी नहीं खोजा है. ऐेसे में स्‍टैचुरा ने इस खोज को एक संयोग बताया है.

जहाज पर लदा माल पूरी तरह सुरक्षित

स्टैचुरा ने बताया कि उनकी टीम समुद्र में नई जगहों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान ये मलबा उनके हाथ लगा. उन्होंने बताया कि उनकी टीम को जरा भी उम्मीद नहीं थी कि इस जहाज पर बेशकीमती चीजें भी मिल सकती है, इसीलिए वो गोता लगाने से भी झिझक रहे थे, लेकिन टीम के कुछ सदस्य गोता लगाने के लिए तैयार हो गए और उनके हाथ इतनी बेशकीमती चीजें लग गई.

समुद्र में मिला पानी भी बेशकीमती

टीम लीडर ने एक पोस्‍ट के जरिए बताया कि जहाज पर इतनी ज्यादा मात्रा में सामान लदा है कि उसका आकलन करना मुश्किल हो रहा है. स्टैचुरा ने बताया कि गोताखोर शैंपेन पाने के बाद काफी उत्साहित थे, लेकिन बोतलों में जो पानी मिला है, वह भी बेशकीमती है. यह पानी मध्य जर्मनी के एक खनिज झरने का है, जो 800 सालों से दुनियाभर में भेजा जा रहा है.

1850 में बनी शराब मिली

बताया जा रहा है कि मिट्टी की बोतलों पर जर्मन ब्रांड ‘सेल्टर्स’ का नाम लिखा है. यह कंपनी आज भी शराब उत्पादन करती है. फर्म की वेबसाइट के मुताबिक जहाज पर मिले माल की कीमत इतनी ज्‍यादा है कि उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई है. वहीं, जहाज पर जो शैंपेन मिला है वह तकरीबन 1850-1867 के बीच बनाई गई थी.

यह भी पढ़ें:-भारत को Su-75 चेकमेट लड़ाकू विमान बेचना चाहता है रूस, IAF ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी, जानें वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This