International News: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से मुलाकात

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो में अपनी ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच इस दौरान सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. वर्तमान में एस जयशंकर और वोंग क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो में हैं.

विदेश मंत्री ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा,”टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात के साथ दिन की शानदार शुरुआत हुई. सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए आगे के कदमों पर बात की. साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने पर भी चर्चा की. जल्द शुरू होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इसे जारी रखने के लिए उत्सुक हूं.”

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2017 में क्वाड की स्थापना की थी. इसका मुख्य उद्देश्य था कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके. विगत 3 सप्ताह पहले ही पीएम मोदी रूस की यात्रा से भारत-अमेरिका संबंधों में उत्पन्न असहजता की पृष्ठभूमि में जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ व्यापक वार्ता की.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो के एडोगावा में फ्रीडम प्लाजा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया था. जयशंकर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए लाओस से दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को जापान पहुंचे थे.

द प्रिंटलाइंस-

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This