उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शेयर बाजार कारोबार के आखिर में सपाट बंद हुआ. भारतीय शेयर बाजार के अग्रणी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच मालूमी बढ़त के साथ बंद हुए. इस बीच, मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट ने अपने उच्च मूल्यांकन पर चिंताओं के बावजूद बेंचमार्क से अच्‍छा प्रदर्शन किया. आज सेंसेक्स 99.56 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,455.40 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 21.21 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,857.30 के स्‍तर पर बंद हुआ.

ये स्टॉक हरे निशान में दिखे

खबर के मुताबिक, निफ्टी 50 में शामिल 21 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए. वहीं सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,355.84 के मुकाबले 81,349.28 के स्‍तर पर खुला और क्रमशः 81,815.27 और 81,230.44 के अपने इंट्राडे हाई और लो लेवल को छू लिया. सेंसेक्‍स में लिस्‍टेड 30 शेयरों में 16 शेयर लाभ में दिखे.

कुल बाजार पूंजीकरण बढ़ा

बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.27 फीसदी की तेजी आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. बीएसई में लिस्‍टेड फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर करीब 461 लाख करोड़ रुपये हो गया. एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, कोलगेट-पामोलिव (इंडिया), मैरिको और ल्यूपिन सहित 351 शेयरों ने बीएसई पर इंट्राडे कारोबार में अपने नए 52-सप्ताह के हाई लेवल को छुआ.

ये भी पढ़ें :- Sawan 2024: सावन में क्यों नहीं खाना चाहिए दूध-दही और कढ़ी, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This