US News: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात, किया यह वादा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: गुरुवार, 1 अगस्‍त को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से फोन पर वार्ता की. इस बातचीत के दौरान जो बाइडन ने वादा किया कि अमेरिका, ईरान के किसी भी हमले से इस्राइल की रक्षा करेगा. बता दें कि ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और ईरान ने इस्राइल को हमले की धमकी दी है.

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका

हमास के शीर्ष नेता हानिया के साथ ही इस्राइल ने हाल ही में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर फौद शुक्र को भी बेरूत में ढेर कर दिया था. ऐसे में हिजबुल्ला भी इस्राइल पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है. हालांकि, इस्राइल की सरकार ने अभी तक खुलकर ये स्वीकार नहीं किया है कि हानिया की हत्या के पीछे उसका हाथ है. लेकिन, इस्राइल ने इनकार भी नहीं किया है. इस्राइल को हानिया की मौत के बाद से ही धमकियां मिल रही हैं.

इससे गाजा में जारी संघर्ष के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का डर बढ़ गया है.  आशंका जताई जा रही है कि हानिया की मौत से इस्राइल और हमास के बीच चल रहीं संघर्ष विराम की कोशिशों को झटका लग सकता है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी कि हमास नेता इस्माइल हानिया की मौत का गाजा युद्धविराम समझौते के लिए चल रही बातचीत पर क्या प्रभाव पड़ेगा. हम अभी उसे लेकर अटकलें लगाने नहीं जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Israel Hamas War: इजराइल हमास जंग का भारत पर असर, एअर इंडिया ने रद्द की उड़ानें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This