Ukraine News: ‘रूसी सैनिकों की वेनेजुएला में उपस्थिति चिंताजनक’, बोले जेलेंस्की- ‘ये जहां जाते हैं अराजकता फैलाते हैं’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine News: वैगनर समूह के रूसी सैनिकों की वेनेजुएला में उपस्थिति चिंताजनक है. यह दर्शाता है कि किस तरह रूस यह अन्य देशों के मामलों में दखल देता है. ये हत्यारे जहां जाते हैं अराजकता फैलाते हैं. उक्‍त बातें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कही. उन्‍होंने कहा कि वेनेजुएला में सरकारी बलों के साथ रूसी वैगनर भाड़े के सैनिकों को देखे जाना चिंताजनक है. ये ठग जहां भी जाते हैं, मौत और अस्थिरता लाते हैं. यह अन्य देशों के मामलों में रूस की बेशर्मी से दखलंदाजी का एक स्पष्ट उदाहरण है, साथ ही दुनिया भर में अराजकता फैलाने की उसकी रणनीति भी है.

ये हत्यारे जहां जाते हैं, अराजकता फैलाते हैं: जेलेंस्की

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आगे कहा कि  वेनेजुएला में कठिन स्थिति से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता “शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से है, न कि हत्यारों को भेजकर स्थिति को और खराब करना है. उन्‍होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि वेनेजुएला के लोग बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं. इससे उबरने का एकमात्र रास्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से है, न कि हत्यारों को भेजकर स्थिति को और खराब करने के लिए है.

यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: जम्‍मू-कश्‍मीर में फटा बादल, बह गए लोगों के घर, हाईवे बंद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This