इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र आईफोन के निर्यात में निकला आगे, PM Modi बोले- ‘यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है….’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: भारत से एप्पल आईफोन के निर्यात में उछाल के कारण, इलेक्ट्रॉनिक्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के अंत तक देश के शीर्ष 10 निर्यातों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. केवल इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पाद ही इससे ऊपर हैं. वित्त वर्ष 2023-24  की इसी तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स चौथे स्थान पर था. वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 22 फीसद की वृद्धि हुई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी

जो, चालू वित्त वर्ष  की पहली तिमाही के अंत में 8.44 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. यह वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के 6.94 बिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर अधिक है. इस बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्‍ट कर लिखा, यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है. इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत हमारी अभिनव युवा शक्ति द्वारा संचालित है. यह सुधारों और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर हमारे जोर का भी प्रमाण है. भारत आने वाले समय में इस गति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़े: UP: बेटे ने मां-बाप और भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर कर ली आत्महत्या

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This