दिल्ली में ही रहेंगी बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, UK ने शरण देने से किया इंकार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Crisis: अपना देश छोड़ने के बाद भी बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें अभी कम होती हुई नजर नहीं आ रही है. अपना साम्राज्य ध्वस्त होने के बाद शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं. लेकिन उन्‍होंने जल्‍द ही दिल्ली से लंदन के लिए रवाना होने का प्‍लान बनाया था, लेकिन ऐसी खबर सामने आ रही है कि अभी वो भारत में ही रहेंगी.

यूके ने शरण देने से किया इंकार

दरअसल, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ब्रिटेन ने बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण देने से इंकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी UK के गृहमंत्रालय ने दी है. ऐसे में फिलहाल वो दिल्‍ली में ही रहेंगी.

बांग्लादेश अस्थिर राजनीति

आपको बता दें कि देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद से ही बांग्लादेश अस्थिर राजनीतिक स्थिति का सामना कर रहा है. सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन ने अब सरकार विरोधी प्रदर्शनों का रूप ले लिया.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश को लेकर क्या है भारत की प्लानिंग, सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री ने दी पूरी जानकारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This