Ayodhya: दो दीवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे CM योगी, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्याः दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं. सीएम का हेलीकाप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री स्वागत किया, जिसके बाद सीएम हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करने के लिए रवाना हो गए.

सीएम योगी के अयोध्या पहुंचने से पहले रामपथ के किनारे से अतिक्रमण हटा दिया गया. मुख्यमंत्री रामपथ पर विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं. सीएम अफीम कोठी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे.

सीएम योगी दो दिन के अयोध्या दौरे पर संतों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों के दिल की धड़कने बढ़ गई है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This