Lucknow: पूर्व कर्मचारी ने स्कूल में खड़े वाहनों को लगाई आग, बाद में दे दी अपनी जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: लखनऊ से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां बृहस्पतिवार भोर में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पूर्व कर्मचारी ने पहले दो वैन और एक ई रिक्शा को आग के हवाले कर दिया. फिर खुद स्कूल परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक की पत्नी ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां सरस्वतीपुरम इलाके में जीआरएस मेमोरियल नाम से एक प्राइवेट स्कूल है. आज सुबह करीब पांच बजे स्कूल के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने अकाउंटेंट को फोन किया. फोन उनकी पत्नी रश्मि ने उठाया. फोनकर्ता ने उनको बताया कि स्कूल में खड़े वाहनों में आग लग गई है.

सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो वैन और एक ई रिक्शा जल चुका था. आग बुझाने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो स्कूल की लॉबी में लगी रेलिंग में चादर के सहारे पूर्व कर्मचारी सरसवां निवासी लालता यादव का शव लटका मिला.

पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. छानबीन में मौके से पुलिस को शराब के खाली पाउच, लालता यादव का मोबाइल और बिस्तर मिला. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने लालता यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी मीरा ने स्कूल प्रशासन पर पति को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है.

छह माह पहले हटाया गया था लालता
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि लालता यादव सरसवां गांव का रहने वाला है. वह स्कूल में वैन चलाने और चौकीदारी का काम करता था. 6 महीना पहले शराब पीने की शिकायत की वजह से स्कूल प्रशासन ने उसको नौकरी से निकाल दिया था. पुलिस का मानना है कि इसी खुन्नस में आकर लालता यादव ने आग लगाने के बाद खुद अपनी जान दे दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This