Paris Olympics 2024: आज ये स्टार एथलीट्स भारत के खाते में डाल सकते हैं मेडल, जानिए 09 अगस्त का शेड्यूल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris Olympics 2024 Day 14 Schedule:आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 14वां दिन है. बीते 13 दिनों में भारत को कहीं निराशा, तो कहीं शानदार सफलता हाथ लगी. अब तक भारत की झोली में 5 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 4 कांस्य और 1 सिल्वर शामिल है. वहीं, आज एक बार फिर भारत को छठा मेडल मिल सकता है. भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत आज भारत को छठा मेडल दिला सकते हैं.

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन भारत के लिए खास रहा. भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं, 14वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता. अब तक भारत की झोली में तीन ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में, 1 ब्रॉन्ज हॉकी में और 1 सिल्वर जैवलिन थ्रो में आ चुके हैं. अब आज अमन सहरावत कुश्ती में भारत को छठा मेडल दिला सकते हैं.

ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेंगे अमन सहरावत

बता दें कि आज अमन सहरावत कांस्य पदक के लिए मैच खेलने मैदान में उतरेंगे. सेमिफाइनल में अमन को हार झेलनी पड़ी थी. उनका मुकाबला जापान के री हिगुची के साथ हुआ था, जिसमें हिगुची ने अमन को 10-0 से हराया था. आज रात 10:45 बजे से अमन कांस्य पदक के लिए मैच खेलने वाले हैं. उनका मुकाबला प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज से होगा.

एक्शन में दिखेंगे ये खिलाड़ी

अमन सहरावत के अलावा मेंस और वुमेंस की 4*400 मीटर रिले की टीम भी आज मैदान में उतरेगी. वहीं, आज गोल्फ का तीसरा राउंड भी होगा, जिसमें दीक्षा डागर और अदिति अशोक एक्शन में नजर आएंगी. ये मुकाबला दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा.

यहां जानिए 09 अगस्त का शेड्यूल

एथलेटिक्स

  • वुमेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:10 बजे
  • मेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:35 बजे

कुश्ती

  • मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ – रात 10:45 बजे

गोल्फ

  • महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल, मां ने कहा- हमारे लिए सिल्वर भी गोल्ड से कम नहीं…

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This