‘कैप्टन अमेरिका’ ने की शहनाज गिल का पिज्जा चुराने की कोशिश ? वायरल हुआ वीडियो

Must Read

एक्ट्रेस शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है। इन दिनों शहनाज यूएस में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। शहनाज यहां से कई सारी फोटोज और वीडियो भी शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कैप्टन अमेरिका उनका खाना चुराने की कोशिश करता है।

शहनाज का पिज्जा चुराते हुए दिखे कैप्टन अमेरिका

वायरल वीडियो में शहनाज का रिएक्शन देखने लायक है, जहां एक्ट्रेस अचानक से चौंक जाती हैं। वीडियो में शहनाज पिज्जा खाते हुए नजर आ रही हैं जबकि उनका ध्यान कहीं और है। इस बीच कैप्टन अमेरिका की ड्रेस पहने एक व्यक्ति उनके पास आता है और उनका खाना चुराने की कोशिश करता है।  जैसे ही इस पर शहनाज का ध्यान जाता है वो अचानक से डर जाती हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं।तभी दूर खड़ा एक व्यक्ति मोबाइल पर ये सब रिकॉर्ड कर रहा होता है और जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ फैंस इस पर रिएक्ट करने लगे।

 बिग बॉस 13 में नजर आईं थीं शहनाज

शहनाज गिल ने मॉडलिंग के साथ ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद साल 2015 में वह शिव दी किताब नाम के एक वीडियो एल्बम में वो नजर आईं। बता दें कि शहनाज ने 2017 में सत श्री अकाल इंग्लैंड से पंजाबी फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। बिग बॉस 13 में शहनाज ने हिस्सा लिया था जहां से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली।

यह भी पढ़े: Khoobsurat Song: स्त्री 2 का नया गाना ‘खूबसूरत’ हुआ रिलीज

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This