प्रभास के बर्थडे पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज, यूनिफॉर्म में दिखा सुपरस्टार का विंटेज लुक

Must Read

Mumbai: साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने एक दमदार नया पोस्टर जारी किया है. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस एक्शन ड्रामा में प्रभास एक बिल्कुल अलग और प्रभावशाली अवतार में नजर आने वाले हैं. पोस्टर में प्रभास यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर उनका साइड प्रोफाइल एक सुनहरे सिक्के पर उकेरा गया है, जिसके चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं.

अनुपम खेर ने भी शेयर किया पोस्टर 

अनुपम खेर ने भी प्रभास को बर्थडे विश करते हुए यह पोस्टर शेयर किया है. वहीं, प्रभास के बर्थडे पर सेलेब्स की बधाईयों का तांता लग गया है. इसके साथ ‘फाइल नंबर 025 से आज पर्दा उठेगा’ लिखा गया है. वहीं, पोस्टर की टैगलाइन ‘एक ऐसी बटालियन, जो अकेले लड़ती है’ फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता पैदा करती है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए संकेत दिया है कि वीडियो के जरिए ‘कौन है ये?’ सवाल का जवाब दिया जाएगा. इस घोषणा ने फिल्म के किरदार और उसकी कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है.

माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया निर्माण 

‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुड़ी जबकि इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है. फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स प्रस्तुत कर रही है. इसके निर्माता नवीन येरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं. फिल्म में प्रभास का अलग लुक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इसकी खासियत माने जा रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

‘फौजी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता

प्रभास की ‘फौजी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. फिल्म के पोस्टर में दिखाई गई यूनिफॉर्म, सुनहरे सिक्के और दमदार टैगलाइन ने कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब दर्शकों की नजर मेकर्स की ओर से जारी किए जाने वाले वीडियो और फिल्म से जुड़ी अगली जानकारियों पर टिकी है. फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसे भी पढ़ें. ताइवान में तूफान ‘चांपी’ का खौफः स्कूल-ऑफिस बंद, 20 शहरों में शटडाउन, सैकड़ों उड़ानें रद

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This