सोनभद्र में मर्डरः धारदार हथियार से पति-पत्नी का कत्ल, खून से सने मिले शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Couple Murder: यूपी के सोनभद्र से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शनिवार को जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास कमरे में दंपती का खून से लथपथ शव मिला. इस वारदात से सनसनी फैल गई. पति-पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना में जांच में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर धर्मशाला चौक के समीप एक कमरे में धर्मेंद्र कुमार (45 वर्ष) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42 वर्ष) निवासी ब्रह्मनगर दूसरी गली का खून से सना शव मिला. धर्मशाला-राज पैलेस के पास दूसरे आवास में दोनों का शव मिला हैं.

जिस जगह पर घटना हुई, वहीं धर्मेंद्र की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है. शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब धर्मेंद्र के साले सुनील निवासी डेहरीकला रॉबर्ट्सगंज कमरे पर पहुंचा तो देखा कि कमरे में सामान इधर-उधर फैला हुआ था और पति-पत्नी के शव खून से लथपथ पड़े थे. घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर गायब था. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंची. परिवार के लोगों से घटना के संबंध पूछताछ करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This