इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल को लेकर बोले बिग बॉस ओटीटी 3 फेम Ranvir Shorey, ‘कोई भी काम करने के लिए तैयार हूं’

Must Read
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अभिनेता रणवीर शौरी अब केके मेनन के साथ ड्रामा सीरीज शेखर होम में नजर आ रहे हैं।रणवीर ने अपनी एक्टिंग लाइफ में कई सारी दिक्कतों का सामना किया है और इसका जिक्र उन्होंने बिग बॉस पर भी किया था। उन्होंने शो में कहा था कि काम ढूंढ़ना वाकई बहुत चैलेंजिंग है। हालांकि अब इसी पर उन्होंने खुलकर बात की है।
कोई भी काम करने के लिए तैयार हूं – रणवीर शौरी
रणवीर ने इंटरव्यू में कहा कि ‘अगर आगे चलकर मुझे एक्टिंग का मौका नहीं मिलता है तो मैं कोई भी काम करने के लिए तैयार हूं।’इसके अलावा एक्टर ने आगे कहा कि वो इस फील्ड का कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं, फिर चाहे वो स्पॉट बॉय और लेबर का ही काम क्यों ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्ममेकिंग और म्यूजिक उनका पैशन है और इसमें अपने एक्सपीरियंस को जोड़कर वो कोई भी काम कर सकते हैं।
मन का नहीं मिलता काम – रणवीर शौरी
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘मेरे लिए काम ढूंढ़ना और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि मेरे पास कोई मैनेजमेंट टीम नहीं है। इसके साथ ही लगातार काम मांगने को लेकर महसूस होने वाली असहजता को लेकर रणवीर ने कहा कि उन्हें कई बार वैसा काम नहीं मिल पाता जैसा वो चाहते हैं।’
रणवीर शौरी ने कोंकणा सेन शर्मा से गुपचुप रचाई थी शादी
आपको बता दें कि रणवीर को भेजा फ्राई, खोसला का घोसला और हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।उन्होंने टाइगर 3 और सिंह इज किंग जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी काम किया है। इसक अलावा वह ओटीटी पर भी निरंतर सक्रिय हैं। जी5 की सीरीज सनफ्लॉवर में वो लीड स्टारकास्ट का हिस्सा हैं और पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हैं।साल 2011 में  रणवीर शौरी ने अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से गुपचुप शादी रचाई थी, जबकि शादी के कुछ महीनों बाद ही ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स बने।
Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This