Pakistan: पाकिस्तान में शर्मनाक घटना, बेल्जियम की महिला से रेप, हाथ बांध सड़क पर छोड़ा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से शर्मनाक करने वाली घटना सामने आ रही है. स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी (14 अगस्त) को यहां बेल्जियम की एक 28 वर्षीय महिला इस्लामाबाद की सड़कों पर पड़ी मिली. उसके दोनों हाथ बांधे गए थे. चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया गया था. हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाथ बांधकर महिला को सड़क पर फेंक दिया गया था. स्थानीय लोगों ने जब महिला को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का हाथ खोलकर उससे पूछताछ की.

मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस को महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया. प्रारंभिक जांच में उसके दावे की पुष्टि हुई है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान तमीजुद्दीन के रूप में हुई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला को उसकी चोटों का आकलन करने के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए पुलिस पीड़ित महिला को अस्पताल ले गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This