Earthquake: ताइवान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 6.3 तीव्रता से हिली धरती

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Afghanistan and Taiwan: ताइवान और अफगानिस्तान में आज सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर  4.8 मापी गई है. वहीं, ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. बताते चले कि ताइवान में 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरा बड़ा भूकंप का झटका था. हालांकि, कहीं भी अब तक नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

दरअसल, अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है. आज शुक्रवार सुबह अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई है. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

ताइवान में भी भूकंप के तेज झटके

अफगानिस्तान के अलावा ताइवान में भी आज यानी शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. ताइवान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई. ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन से 34 किमी दूर भूकंप आया है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे से भी कम समय में द्वीप पर आया यह दूसरा बड़ा भूकंप था. भूकंप के झटके से ताइपे में इमारतें हिल गईं. हालांकि, इस भूकंप में अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है मंगलवार का दिन, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This