UP: कौशांबी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ कांवरियों का वाहन, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कौशांबीः यूपी के कौशांबी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार को सुबह यहां सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर के समीप खड़े ट्रेलर पिकअप वाहन टकरा गया. इस हादसे में जहां तीन कावंरियों की मौत हो गई, वहीं 17 कांवरिए घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवरियों को अस्पताल पहुंचाया.

देवघर से घर लौट रहा था कांवरियों को जत्था
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जनपद में बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत पिपराही व जवाहर नगर से 21 कांवरियों का जत्था पहले देवघर गया. वहां से अयोध्या, वृंदावन मथुरा होते हुए अपने घर जा वापस लौट रहा था. इसी दौरान आज सुबह गुलामीपुर के समीप कांवरियों से भरा पिकअप वाहन खड़े ट्रेलर से टकरा गया.

इन कांवरियों की हुई मौत
हादसे के बाद कांवरियों में चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार मुनि प्रजापति (60 वर्ष) निवासी जवाहर नगर थाना बलरामपुर, फेंकूशाव (65) निवासी वरधर थाना बलरामपुर और शिवकुमारी (55 वर्ष) पत्नी हरिश्चंद्र निवासी पिपराही थाना बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 कांवरिया घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. डीएम मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This