Gold Silver Price Today: रविवार को सोने और चांदी की कीमत में बंपर इजाफा, जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 18 August 2024: देशभर में कल यानी सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. इस खास मौके पर कई लोग अपनी बहनों के गिफ्ट में सोने और चांदी के आभूषण देते हैं. अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शनिवार को 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This