मंगेतर सिद्धार्थ के साथ दोस्त की इंगेजमेंट में शामिल हुईं Aditi Rao Hydari, लुंगी पहने नजर आए एक्टर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने  पहले अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था, लेकिन सगाई के बाद से ही वह खुलकर मीडिया के सामने स्पॉट होते रहते हैं। ये कपल 18 अगस्त को मुंबई में अपने दोस्त के इंगेजमेंट फंक्शन में शामिल हुआ था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
दरअसल बॉलीवुड की आकर्षक जोड़ी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी और निर्माता रवि भागचंदका की सगाई में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के कई प्रमुख नाम शामिल हुए, लेकिन अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों को अपना दीवाना बना लिया।

अदिति राव हैदरी ने इस खास मौके पर एक खूबसूरत रेड कलर की साड़ी पहनी,जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं कि लोग चाहकर भी उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे,जबकि अभिनेता साउथ इंडियन लुक में नजर आए। इस मौके पर सिद्धार्थ शर्ट और लुंगी पहने नजर आए, जिसमें वो भी काफी हैंडसम लग रहे थे।आपको बता दें कि 27 मार्च को अदिति और सिद्धार्थ ने तेलांगना के एक आलीशान मंदिर में सगाई की थी। इस खास मौके पर कपल के परिवार वाले ही शामिल थे। ऐसे में अब फैंस को दोनों की शादी की इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के आखिर में दोनों सात फेरे ले सकते हैं।
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This