अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त; भारतीय मूल के 3 लोगों की मौत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

3 Indian dead in US road accident: अमेरिकी से एक बड़ी हादसे की खबर इस वक्त सामने आई है. अमेरिका के टेक्सास में एक भीषण कार हादसा हुआ है. इस कार दुर्घटना में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है. इस खबर के सामने आने के बाद पूरे परिवार में हाहाकर मच गया. इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई है.

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बुधवार को टेक्सास के लैम्पासस काउंटी के पास हुई है. इस भीषण सड़क हादसे में अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद की जान गई है. यह परिवार भारतीय मूल का था. मृतक सभी एक ही परिवार के थे.

मिली जानकारी के अनुसार यह सभी निएंडर के रहने वाले थे. अब उनके परिवार का एकमात्र सदस्य बच गया है. मृतक दंपती का 14 वर्षीय पुत्र आदिरयान दुर्घटना के दौरान उनके साथ वाहन में नहीं था, जो कि बच गया है. इस घटना को लेकर प्रत्ययक्षदर्शियों ने कहा कि टक्कर से पहले वाहन तेज गति से उनके पास से गुजरा था. तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है.

परिवार के लोगों से संर्पक साधने की कोशिश

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों से परिवार के लोगों के संपर्क साधने की कोशिश की जा रही ही. पुलिस इस प्रयास में लगी है. अमेरिका में भारतीय दूतावास के जरिए मृतकों के परिवारजनों और रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी भेजवाई जा रही है. परिवार के एक सदस्य जो कि महज 14 साल के हैं, उनका रो-रो कर बुरा हाल है. माता पिता की मौत के बाद से वह बेसहारा हो गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This