मलेशियाई PM ने ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ गाना गाकर जीता भारत का दिल, वीडियो वायरल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malaysia Prime Minister: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय भारत दौरे पर थे. वह 19 अगस्त, 2024 को दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बात भी हुई. बीते दिन 22 अगस्त को दिल्ली से रवाना होते हुए अनवर इब्राहिम ने बॉलीवुड का हिट गाना ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ गाकर पूरे भारत का दिल जीत लिया. मलेशियाई पीएम का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

प्रधानमंत्री ने की देशों के द्वीपक्षीय संबंधों पर बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने द्वीपक्षीय संबंधों, व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग पर भी बात की. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मलेशिया और भारत की साझेदारी को व्यापक रणनीति तक ले जाया जाएगा. अनवर इब्राहिम ने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी भेंट की.

जाकिर नाइक को लेकर इब्राहिम ने कही ये बात

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत की यात्रा के दौरान इस बात का संकेत दिया कि अगर भारत विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ सबूत देता है तो उनकी सरकार उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने को तैयार है. इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में एक सत्र के दौरान इब्राहिम ने यह भी बताया कि जाकिर नाइक के मुद्दे के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए.

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भाई हैं’

हैदराबाद हाउस में की गई प्रेस कॅान्फ्रेंस के दौरान अनवर बिन इब्राहिम ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भाई हैं. जब मैं कुछ नहीं था तब से वो मेरे बहुत सच्चे मित्र हैं और बहुत दयालु भी हैं.’ हिंदी में बोले गए उनके शब्दों ने हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं, अब पीएम के इस गाने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. वो इस दौरान पियानो की धुन पर बॉलीवुड का गाना ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ गाते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में दिखी भारतीय परंपरा की झलक, वैदिक प्रार्थना के साथ हुई डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत

Latest News

Gold Silver Price Today: आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This