Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, दो बच्चों सहित महिला की मौत, पांच गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां शनिवार को बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में विस्फोट हुआ. इस धमाके में दो बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई, दो पुलिसकर्मियों सहित 13 लोगों के घायल होने की सूचना है. यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दी गई है.

पांच घायलों की हालत नाजुक
पिशिन चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी सूची का हवाला देते हुए डॉन न्यूज ने बताया कि विस्फोट पिशिन जिले के मुख्य बाजार में सुरखब चौक के करीब हुआ. इस विस्फोट में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए. घायलों को क्वेटा के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया. इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सुरक्षा बलों पर बढ़ी हमले की घटनाएं
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में पुलिस अधिकारियों और जांच चौकियों पर हमलों की कड़ी में ताजा हमला है. 2022 में संघर्ष विराम टूटने के बाद प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सुरक्षा बलों पर हमले की घटनाएं बढ़ी है.

बाइक में रखी गई थी विस्फोटक सामग्री
पिशिन के थाना प्रभारी मुजीबुर रहमान के अनुसार, दो घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है. रहमान ने कहा, विस्फोटक सामग्री मोटरसाइकिल में रखी गई थी. इसके चलते तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) और बम निरोधक दस्ता घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. जांच के लिए सबूत एकत्र करने में जुटे हैं.

Latest News

जयपुर मेट्रो का विस्तार! 13 हजार करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

केंद्र सरकार ने 13,037 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और 36 स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

More Articles Like This