Vistara: एयरलाइंस ने परोसा ‘हिंदू’ और ‘मुस्लिम भोजन’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानिए क्या है मामला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vistara: विस्तारा एयरलाइंस पर परोसे गए खाने को लेकर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है. दरअसल, आरती सिंह टिक्कू, जिन्‍हें पेशे से एक पत्रकार बताया जा रहा है उन्‍होंने हाल ही में विस्‍तार एयरलाइंस में सफर के दौरान मिलने वाले सभी शाकाहारी भोजन को “हिंदू भोजन” और चिकन फूड को “मुस्लिम भोजन के रूप में लेबल करने का आरोप लगाया है.

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्‍ट में विस्तारा एयरलाइंस को टैग करते हुए लिखा कि ‘उनकी फ्लाइट पर क्यों शाकाहारी खाने को ‘हिंदू भोजन’ और मांसाहारी खाने को ‘मुस्लिम भोजन’ कहा जा रहा है? आपको किसने बताया कि सभी हिंदू शाकाहारी हैं और सभी मुस्लिम मांसाहारी? लोगों पर आप ये क्यों थोप रहे हैं? आपको किसने ये अधिकार दिया, क्या अब आप सब्जियों, चिकन और यात्रियों को लेकर भी सांप्रदायिकता करेंगे?

भारत सरकार से दखल देने की मांग

पत्रकार ने कहा कि वो एयरलाइंस के इस व्यवहार से इतनी हैरान थी कि उन्‍होंने उस आदेश का उल्लंघन करने के लिए दोनों भोजन को बुक किया. साथ ही उन्‍होंने इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारत सरकार से भी दखल देने की मांग की है.

यूजर्स ने जताई आपत्ति

सोशल मीडिया पर अचानक से इस पोस्‍ट के वायरल होते ही यूजर्स ने इसे लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने तो इसपर कड़ी आपत्ति भी जताई है. वहीं, कुछ विशेषज्ञों ने भोजन को सांप्रदायिक बनाने के आरोप से बचाव भी किया है. उनका कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है और बीते 30 वर्षों से बड़ी एयरलाइंस ऐसा करती आ रही हैं.

हवाई सेवा विशेषज्ञों ने दिया स्पष्टीकरण

वहीं, एवियालाज के सीईओ संजय लजार ने सोशल मीडिया इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ये एयरलाइंस के भोजन के कोड हैं और करीब सभी बड़ी एयरलाइंस में इनका उपयोग किया जाता है. उन्‍होंने कहा कि उदाहरण के रूप में हिंदू भोजन जरूरी नहीं है कि वह शाकाहारी भोजन ही हो, वह मांसाहारी भोजन भी हो सकता है.

संजय लजार ने कहा कि हिंदू भोजन का मतलब है कि यह खाना हलाल नहीं है, जबकि मुस्लिम भोजन का मतलब कि यह हलाल है. इसी प्रकार एयरलाइंस के खाने में एशियाई भोजन, बच्चों का भोजन, जापानी भोजन आदि कोडिंग भी होती हैं.

इसे भी पढें:-Russia-Ukraine War: यूक्रेन से जंग में कम पड़ गए रूसी सैनिक, पुतिन की बढ़ी टेंशन; अब इस देश से लेंगे मदद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This