चरमपंथियों द्वारा थाईलैंड में अपहृत युवक की भारत हुई वापसी, गाजीपुर में बाजे-गाजे के साथ हुआ स्वागत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur: बेहतर नौकरी और खुशहाल जिंदगी हर किसी का सपना होता है और इसी सपने को पूरा करने के लिए ज्‍यादातर लोग विदेशों का रूख कर रहे है. ऐसे ही एक भारतीय युवक भी थाइलैड़ में नौकरी करने गया था, जो अब भारत वापस लौट आया है. भारत वापस आने पर उसने थाइलैंड की कहानी बताई वो बेहद ही हैरान करने वाली है.

म्यांमार पहुंचा भारतीय युवक

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश में गाजीपुर जिला के रस्तीपुर गांव का रहने वाला प्रदीप कुशवाहा थाईलैंड में नौकरी करने गया था. प्रदीप वहां एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था, लेकिन वह बंद हो गया, जिसके बाद उसने दूसरी कंपनी में इंटरव्यू भी दिया. ऐसे में नौकरी दिलाने के बहाने एक युवक प्रदीप को म्यांमार ले गया.

किडनैपर ने मांगी फिरौती

प्रदीप के म्यांमार आते ही उसका अपहरण हो गया और वहां से किडनैपर उसके घरवालों से फिरौती की मांग करने लगे, जिसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी भारतीय दूतावास को दी. इसके बाद भारतीय दूतावास की पहल पर प्रदीप को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया. जिसके बाद प्रदीप अब सकुशल भारत वापस आ चुका है.

औडिहार रेलवे स्टेशन पर हुआ स्‍वागत

प्रदीप वापस आते ही परिवार को लोगों ने गाजीपुर के औडिहार रेलवे स्टेशन पर उसका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान बाजे-गाजे के साथ परिवार और ग्रामीण के लोग उसे लेकर घर आए.

इसे भी पढें:-Pakistan: PIA का निजीकरण करेगी कंगाली से जुझ रही शाहबाज सरकार, हर साल हो रहा अरबों का नुकसान

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This