तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे Rahul Gandhi, सैम पित्रोदा ने बताया उनका पूरा शेड्यूल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 08 से 10 सितंबर तक अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. ये जानकारी कांग्रेस के विभाग ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने दी. उनका कहना है कि राहुल गांधी का यह एक संक्षिप्त दौरा होगा, जिसमें वह प्रवासी भारतीयों, स्टूडेंट्स, शिक्षाविद्, बिजनेसमैन, लीडर्स, मीडिया, टेक्नोक्रेट्स और अन्य कई शख्सियतों से बातचीत करेंगे.

8 से 10 सितंबर का है दौरा

इस कार्यक्रम के तहत आठ सितंबर को राहुल गांधी डलास शहर में होंगे, जबकि नौ और दस सितंबर को वॉशिंगटन में रहेंगे. इस दौरान वह भारतीय मूल के लोगों, छात्रों, कारोबारियों और थिंक टैंक से संवाद करेंगे. कांग्रेस ने इस दौरान राहुल गांधी की तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक बड़ी सामुदायिक सभा करने की योजना भी बनाई है, जबकि राहुल डलास के लीडर्स के साथ डिनर करेंगे. वॉशिंगटन डीसी में राहुल की मुलाकात वहां के थिंक टैंक, नैशनल प्रेस क्लब सहित अलग-अलग तबकों के प्रतिनिधियों से होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This