IVF के दिनों पर छलका Preity Zinta का दर्द, बोलीं- ‘हर किसी की तरह मेरे भी अच्छे और…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: प्रीति जिंटा बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक हैं. उन्‍होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. एक्‍ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. भले ही आज वो बड़े पर्दे से दूर हैं. लेकिन, वह किसी न किसी वजह से उनकी चर्चा सोशल मीडिया होती रहती है. प्रीति जिंटा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बुरे फेज को याद किया है. साल 2021 में वो सरोगेसी के माध्‍यम से जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं. हालांकि, उन्होंने सरोगेसी की राह चुनने से पहले आईवीएफ का भी सहारा लिया था. प्रीति ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया, आईवीएफ के दिनों में वह अंदर से कितना टूट गई थीं. उन्हें किसी से बात करने का भी दिल नहीं करता था.

Preity Zinta

प्रीति जिंटा ने बयां किया दर्द

प्रीति जिंटा ने वोग को दिए गए इंटरव्यू में कहा, “हर किसी की तरह मेरे भी अच्छे और बुरे दिन होते हैं. कभी-कभी असल जिंदगी में हमेशा खुश रहना मुश्किल होता है, खासकर तब जब आप मुश्किल दौर से गुजर रहे हों. मुझे अपने IVF चक्रों के दौरान ऐसा ही महसूस होता था. हर समय मुस्कुराते रहना और अच्छा रहना बहुत मुश्किल था. कभी-कभी मैं बस अपना सिर दीवार पर पटककर रोना चाहती थी या किसी से बात नहीं करना चाहती थी. तो हां, यह सभी अभिनेताओं के लिए एक संतुलन बनाने वाला काम है.”

प्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं मां

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी रचाई थी. साल 2021 में प्रीति जिंटा और जीन पहली बार माता-पिता बने थे. उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया. उन्होंने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है. प्रीति जिंटा अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज या वीडियो शेयर करती रहती हैं. बता दें कि बहुत ही जल्द प्रीति जिंटा की सुपरहिट मूवी वीर जारा बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होने वाली है. शाह रुख खान के साथ उनकी प्रेम कहानी को लोगों ने खूब सराहा था. यह मूवी 13 सितंबर को थिएटर्स में री-रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: अनन्या पांडे ने ‘Liger’ की स्क्रिप्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ”एक महिला होने के नाते…”

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This