पैप्स से बोलीं अरबाज की पत्नी Shura Khan, ‘साढ़े 11 बज रहे हैं सो जाओ’

Must Read

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान सुर्खियों में छाई रहती हैं. वे अक्सर पब्लिकली पैप्स के कैमरे में कैद होती रही है. ऐसे में एक बार फिर शूरा खान का पैप्स के साथ बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शूरा ज्यादा रात होने की वजह से  पैप्स को सो जाने के लिए कहती नजर आ रही हैं.

शूरा खान का वीडियो हो रहा जमकर वायरल

शूरा खान वायरल वीडियो में डेनिम फ्लेयर्ड जींस और फिट टीशर्ट पहने अपनी कार से निकलते हुए दिखाई देती हैं. इस दौरान शूरा खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. बिल्डिंग से अंदर जाते वक्त पैप्स शूरा खान की तस्वीरें खींचने लगते हैं। ऐसे में स्टार वाइफ भी रुककर खूब पोज देती हैं और तस्वीरें क्लिक करवाती हैं। इस दौरान शूरा खान पैप्स की चिंता दिखाते हुए कहती हैं, ”सो जाओ, 11:30 बज गए हैं.” इस पर पैप्स ने जवाब दिया, ‘हम 3 बजे तक काम करते हैं।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दिसंबर 2023 में की थी अरबाज-शूरा ने शादी

आपको बता दें कि अरबाज और शूरा की प्रेम कहानी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर शुरू हुई थी। अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे जबकि शूरा फिल्म की एक्ट्रेस रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं. इसके बाद अरबाज खान ने पिछले साल यानी 24 दिसंबर 2023 को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। इस जोड़े की शादी अभिनेता की बहन अर्पिता खान के बंगले पर हुई थी।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This