मशहूर कॉमेडियन की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, सदमे में परिवार ने की ये खास अपील!

Must Read

Los Angeles: टीवी शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ के एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट (42) ने सोमवार रात को हॉलीवुड हिल्स स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली. मौके पर कैथरीन शॉर्ट की मौत हो गई. पड़ोसियों की सूचना पर इमरजेंसी सर्विस और लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे.

कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि

उधर, शॉर्ट परिवार ने कैथरीन शॉर्ट के निधन की खबर कन्फर्म की. उन्होंने एक बयान में लिखा बहुत दुख के साथ हम कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं. शॉर्ट परिवार इस घटना से बहुत दुखी है. इस समय गोपनीयता चाहता है. कैथरीन शॉर्ट सभी की प्यारी थीं. उन्हें दुनिया में लाई गई खुशी के लिए याद किया जाएगा.

एक महिला के निधन के बारे में कॉल आया

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक सोमवार की शाम को हॉलीवुड हिल्स के एक घर से एक महिला के निधन के बारे में कॉल आया. लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने पीपल को कन्फर्म किया कि कॉल एक संभावित सुसाइड के बारे में थी. कैथरीन की मौत मार्टिन शॉर्ट के लिए हाल ही में दूसरा बड़ा नुकसान है. इससे पहले पिछले महीने उनकी पुरानी दोस्त कैथरीन ओहारा का निधन हो गया था.

एक प्यारी महिला थीं कैथरीन

शॉर्ट परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक कैथरीन एक प्यारी महिला थीं. वह पब्लिक में कम ही आती थीं. वह शांत स्वभाव की थीं और अकेले रहना पसंद करती थीं. जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनके प्यार और दयालुता की वजह से उनका सम्मान करते थे. मार्टिन शॉर्ट ने अपनी पत्नी नैन्सी डोलमैन के साथ कैथरीन को गोद लिया था. नैन्सी डोलमैन की 2010 में ओवेरियन कैंसर से मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें. तुर्की की वायु सेना को बड़ा झटका, सैन्य विमान F-16 उड़ान भरते ही क्रैश, पायलट की मौत

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This