Sri Lanka Crime: श्रीलंका में 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल है. यह गिरफ्तारी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के मामले में हुई है. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी.
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध ब्यूरो ने सोमवार की रात कोलंबो के मध्य में स्थित मरदाना इलाके में छापेमारी कर इन विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया. गिरफ्तार किए गए लोगों में चीन के 12 नागरिक शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं.
इनके अलावा छह बांग्लादेशी और तीन भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पुलिस ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी.

