पूर्व पीएम शेख हसीना की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुए 2 और नए मामले

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Case against Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. भले ही वह इस समय भारत में शरण लिए हुए हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. बांग्लादेश में शेख हसाना के खिलाफ 2 और नए हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं. अब हसीना के खिलाफ दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या 94 हो गई है. विगत 05 अगस्त को उन्होंने बांग्लादेश के पीएम पद से इस्तीफा दिया था. पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ जो मामले दर्ज हुए हैं, उनमें अधिकतर मुकदमें सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम में हुए विवाद को लेकर हैं. इस आंदोलन के दौरान कई छात्रों की हत्या हो गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व पीएम शेख हसीना और पूर्व कानून मंत्री शफीक अहमद और 293 अन्य के विरुद्ध जात्राबाड़ी इलाके में एक छात्र की मौत का मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके बेटे ने पांच अगस्त को आरक्षण सुधार आंदोलन में भाग लिया था. वहीं, सुबह करीब 9 बजे जब वह जात्राबाड़ी पुलिस स्टेशन पार कर रहा था, उसी दौरान उसको गोली मार दी गई. इसके बाद उसके ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में पिछले दिनों हुए आंदोलन में मरने वालों की संख्या 600 से अधिक बताई जा रही है. बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह देश छोड़कर भारत आ गईं थी. वर्तमान में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन है, जिसके प्रमुख मोहम्मद यूनुस हैं और यही सरकार देश चला रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This